*ट्रक पलटने से चालक वाहन में फंसा, SDRF ने सुरक्षित निकाला*

0
IMG_20261101_091922

उत्तरकाशी के चुंगी बड़ेथी में देर रात एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन के अंदर फंस गया और बाहर निकलने में असमर्थ हो गया।

सूचना मिलते ही SDRF की टीम मौके पर पहुंची और विशेष रेस्क्यू तकनीक व आवश्यक उपकरणों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद चालक को सकुशल बाहर निकाल लिया।

दरअसल, 1 नवंबर 2026 की मध्य रात्रि जिला नियंत्रण कक्ष से ट्रक पलटने की सूचना मिलने पर SDRF पोस्ट उजेली से हेड कांस्टेबल कुलदीप सिंह के नेतृत्व में टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

मौके पर पहुंचकर टीम ने रेस्क्यू अभियान शुरू किया और सावधानीपूर्वक चालक को ट्रक से बाहर निकाला। इसके बाद चालक को प्राथमिक सहायता देकर 108 एंबुलेंस के माध्यम से उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *