*अमित शाह के दौरे को लेकर ट्रैफिक प्लान जारी, कई रूट डायवर्ट**

0
IMG_20261105_173213

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के 6 नवंबर को प्रस्तावित देहरादून दौरे को लेकर राजधानी में तैयारियां तेज हैं। अमित शाह परेड ग्राउंड में जनसभा को संबोधित करेंगे, जबकि पुलिस लाइन देहरादून में अलंकरण परेड का आयोजन भी किया जाएगा। इन दोनों महत्वपूर्ण कार्यक्रमों को देखते हुए शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए देहरादून ट्रैफिक पुलिस ने विस्तृत ट्रैफिक प्लान जारी किया है। इसके तहत परेड ग्राउंड के आसपास जीरो जोन घोषित करने के साथ ही अलग-अलग क्षेत्रों से आने वाली बसों के लिए रूट और पार्किंग की व्यवस्था निर्धारित की गई है। वहीं विक्रम, सिटी बसों और अन्य वाहनों के रूट में भी बदलाव किया गया है। ऐसे में अगर आप 6 नवंबर को घर से बाहर निकलने की तैयारी कर रहे हैं, तो ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी जरूर देख लें, ताकि आपको जाम और अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। पुलिस ने आमजन से निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही इस्तेमाल करने और यथासंभव दोपहिया वाहनों या सार्वजनिक परिवहन से सफर करने की अपील की है।

—

### परेड ग्राउंड जनसभा हेतु यातायात व्यवस्था

– जनसभा के दृष्टिगत परेड ग्राउंड के चारों ओर यातायात को सुव्यवस्थित किए जाने हेतु रोजगार तिराहे से सीजेएम तिराहा से लैंसडाउन चौक तक संपूर्ण प्रकार के वाहनों के लिए जनसभा के दौरान जीरो जोन रहेगा।

– जनसभा के दृष्टिगत जीरो जोन के समय सर्वे चौक से ओरिएंट चौक/लैंसडाउन चौक की ओर जाने वाले वाहनों को रोजगार तिराहा से कनक चौक की ओर डायवर्ट करते हुए लैंसडाउन चौक/ओरिएंट चौक की ओर भेजा जाएगा।

– बुद्धा चौक से क्रॉस रोड की ओर जाने वाले वाहनों को एम.के.पी. के होते हुए भेजा जाएगा।

– आराघर चौक से ईसी रोड की ओर जाने वाले वाहनों को सीएमआई चौक, एम.के.पी. चौक एवं बुद्धा चौक होते हुए सुभाष रोड से भेजा जाएगा।

### परेड ग्राउंड में जनसभा के मद्देनजर विभिन्न क्षेत्रों से आने वाली बसों के लिए रूट और पार्किंग व्यवस्था

– **हरिद्वार/ऋषिकेश से आने वाली बसों के लिए रूट** — रिस्पना पुल-धर्मपुर चौक-आराघर, द्वारका स्टोर-सर्वे चौक-रोजगार तिराहा-पानी की टंकी के पास ड्रॉप, CJM तिराहा-एम.के.पी.-रेसकोर्स-बन्नू स्कूल में पार्किंग।

– **रुड़की/भगवानपुर/आई.एस.बी.टी. से आने वाली बसों के लिए रूट** — पटेलनगर मंडी-सहारनपुर चौक-प्रिंस चौक-दर्शनलाल चौक-लैंसडाउन चौक-कनक चौक-दून क्लब के सामने ड्रॉप, CJM तिराहा-एम.के.पी.-रेसकोर्स-बन्नू स्कूल में पार्किंग।

– **सहस्रधारा/रायपुर से आने वाली बसों के लिए रूट** — सहस्रधारा रोड-सहस्रधारा क्रॉसिंग-सर्वे चौक-सर्वे ऑफ इंडिया गेट के सामने ड्रॉप, द्वारका स्टोर-आराघर टी-जंक्शन से गुरुद्वारा ग्राउंड में पार्किंग।

– **विकासनगर/चकराता/सहसपुर से आने वाली बसों के लिए रूट** — किशननगर चौक-बिंदाल-घंटाघर-ओरिएंट चौक-कनक चौक-दून क्लब के सामने ड्रॉप-CJM तिराहा-एम.के.पी.-रेसकोर्स-गुरुद्वारा ग्राउंड में पार्किंग।

### पार्किंग व्यवस्था

1. **वीआईपी पार्किंग** — शेड पार्किंग, कनक चौक मल्टी लेवल पार्किंग, तिब्बती मार्केट मल्टी लेवल पार्किंग।

2. **सामान्य पार्किंग छोटे वाहनों हेतु** — रेंजर्स ग्राउंड, काबुल हाउस पार्किंग, मंगला देवी इंटर कॉलेज।

3. **सामान्य पार्किंग बसों हेतु** — बन्नू स्कूल ग्राउंड रेसकोर्स, गुरुद्वारा ग्राउंड रेसकोर्स पार्किंग, गुरुनानक ग्राउंड रेसकोर्स पार्किंग।

### पुलिस लाइन अलंकरण परेड के दौरान यातायात व्यवस्था

– पुलिस लाइन देहरादून में अलंकरण परेड के दौरान नेगी तिराहा से पुलिस लाइन पेट्रोल पंप होते हुए बन्नू स्कूल चौक तक संपूर्ण प्रकार के वाहनों के लिए जीरो जोन रहेगा।

– पुलिस लाइन देहरादून में अलंकरण परेड के कार्यक्रम के दौरान नेगी तिराहा से बन्नू स्कूल की ओर जाने वाले वाहनों को नेगी तिराहा से गुरुनानक चौक की ओर भेजा जाएगा। बन्नू चौक से नेगी तिराहा की ओर जाने वाले वाहन गुरुनानक/सूरी चौक होते हुए भेजे जाएंगे।

### पार्किंग पुलिस लाइन

**वीआईपी पार्किंग** — पुलिस लाइन शहीद स्मारक ग्राउंड, प्रशासनिक भवन/सम्मेलन कक्ष पार्किंग, एमटी सेक्शन ग्राउंड।

**सामान्य पार्किंग** — गुरुनानक ग्राउंड रेसकोर्स।

### परेड ग्राउंड कार्यक्रम के दृष्टिगत विक्रम/बसों का डायवर्जन

परेड ग्राउंड में जनसभा के दृष्टिगत शहर क्षेत्र में यातायात के बढ़ते दबाव को देखते हुए विक्रमों का भी डायवर्जन प्रभावी किया जाएगा।

A. विक्रम संख्या-03 को धर्मपुर से प्रिंस चौक, तहसील चौक, एम.के.पी. एवं सीएमआई चौक होते हुए वापस अपने निर्धारित रूट पर भेजा जाएगा।

B. विक्रम संख्या-05 एवं 08 को रेलवे स्टेशन से वापस किया जाएगा।

C. विक्रम संख्या-02 को सहस्रधारा क्रॉसिंग से वापस किया जाएगा।

D. विक्रम संख्या-01 केवल ओरिएंट चौक तक आ सकेंगे तथा ओरिएंट चौक से वापस भेजे जाएंगे।

E. विक्रम संख्या-07 एवं 08 (प्रेमनगर एवं कोलागढ़ रूट) के विक्रमों को बिंदाल कट से वापस किया जाएगा।

### सिटी बस वाहनों हेतु रूट प्लान

A. राजपुर रोड की सिटी बसें तहसील चौक से दर्शनलाल चौक होते हुए घंटाघर की ओर भेजी जाएंगी।

B. विश्वनाथ सेवा की बसें चुना भट्ठा से संचालित की जाएंगी।

C. रायपुर रोड से घंटाघर जाने वाली सिटी बसें सर्वे चौक से बहल चौक होते हुए घंटाघर की ओर भेजी जाएंगी।

### एडवाइजरी

– नो पार्किंग जोन में वाहन खड़ा करने पर ट्रैफिक क्रेन द्वारा वाहन टो किया जाएगा, जिसका जुर्माना 1500 रुपये है।

– निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही वाहनों को पार्क कर असुविधा से बचें तथा अपने लोकल बाजारों में ही खरीदारी करें।

– दोपहिया वाहनों का प्रयोग अधिक से अधिक करें।

– आवश्यक सेवाओं (एम्बुलेंस, पुलिस, फायर आदि) से संबंधित वाहनों को रोका/डायवर्ट नहीं किया जाएगा।

– धैर्य रखें, हॉर्न का अनावश्यक प्रयोग न करें और यातायात पुलिस के निर्देशों का पालन करें।

अपील-: परेड ग्राउंड में जनसभा के दृष्टिगत शहर क्षेत्र में यातायात का दबाव अधिक रहने की संभावना है। अतः यातायात पुलिस देहरादून आमजन से अपील करती है कि असुविधा से बचने के लिए यथासंभव दोपहिया वाहनों अथवा सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें। यातायात पुलिस द्वारा जारी एडवाइजरी एवं डायवर्जन व्यवस्था का पालन करें तथा यथासंभव स्थानीय बाजारों से खरीदारी करें। आमजन से अनुरोध है कि यातायात व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *