*देशभर- तीन दिन बैंक हड़ताल, रविवार को खुलेंगी शाखाएं*

0
Screenshot_20260926-075008_1

रविवार को खुलेंगे बैंक

देशभर में सरकारी बैंकों के कर्मचारियों की यूनियनों के संगठन UFBU यानी यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने तीन दिन की राष्ट्रव्यापी हड़ताल का ऐलान किया है। बैंक कर्मचारी 28, 29 और 30 सितंबर 2026 को हड़ताल पर रहेंगे।

हड़ताल के चलते बैंक शाखाओं में सामान्य कामकाज प्रभावित होने की संभावना है। हालांकि, हड़ताल के असर को कम करने के लिए 27 सितंबर, रविवार को बैंक शाखाएं सामान्य रूप से खुली रहेंगी और कामकाज किया जाएगा।

वहीं, 26 सितंबर को महीने का चौथा शनिवार होने के कारण बैंक पहले से बंद हैं। यानी शनिवार के बाद रविवार को बैंक खुलेंगे और इसके बाद लगातार तीन दिन हड़ताल रहेगी।

बैंक कर्मचारी संगठनों की प्रमुख मांगों में सप्ताह में पांच दिन बैंकिंग व्यवस्था लागू करना और पेंशन से जुड़े सुधार शामिल हैं।

वहीं, असुविधा से बचने के लिए केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों के वेतन और पेंशन का भुगतान 25 सितंबर को ही अग्रिम रूप से करने के निर्देश दिए गए थे।

हालांकि एटीएम, यूपीआई और नेट बैंकिंग जैसी डिजिटल सेवाएं जारी रहने की उम्मीद है, लेकिन लगातार छुट्टियों और हड़ताल के कारण बैंक शाखाओं में होने वाला काम प्रभावित हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *