*बनबसा में होगी कैबिनेट बैठक*
*सीएम धामी बोले- सीमांत और जनजातीय क्षेत्रों तक पहुंचेगी सरकार*
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सरकार का कामकाज सिर्फ देहरादून तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि पूरे उत्तराखंड के हर क्षेत्र तक सरकार की पहुंच होनी चाहिए। इसी सोच के तहत सरकार सीमांत, जनजातीय, कमजोर और वाइब्रेंट विलेज क्षेत्रों पर भी विशेष फोकस कर रही है। सीएम धामी ने बताया कि इसी दिशा में बनबसा में कैबिनेट बैठक प्रस्तावित की गई है।
उन्होंने कहा कि सरकार अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर वहां की जरूरतों और समस्याओं को समझने और विकास की दिशा में काम करने का प्रयास कर रही है। वहीं इस बार राज्य का जनजातीय महोत्सव भी देहरादून के बजाय बनबसा में आयोजित किए जाने की बात मुख्यमंत्री ने कही।
उन्होंने कहा कि बनबसा क्षेत्र में थारू, बुक्सा और भोटिया समेत विभिन्न जनजातीय समुदायों की मौजूदगी है। ऐसे में जौनसार और राजी क्षेत्र के लोगों समेत विभिन्न समुदायों का समागम वहां होगा, जिससे लोगों में उत्साह बढ़ेगा।
