*हरीश रावत की बढ़ सकती हैं मुश्किलें*

0
img_1790404605861

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ती नजर आ रही हैं। वर्ष 2016 के एक मामले में पूछताछ के लिए प्रवर्तन निदेशालय यानी ED ने दो दिन पहले हरीश रावत को नोटिस जारी किया था।

इसी नोटिस के बाद आज हरीश रावत देहरादून स्थित ED कार्यालय पहुंचे। खास बात यह रही कि हरीश रावत अपनी माता जी की तस्वीर गले में डालकर ED दफ्तर पहुंचे।

ED कार्यालय पहुंचने के बाद हरीश रावत ने बताया कि जांच एजेंसी ने उनसे उनके परिवार की संपत्तियों, पुरानी ITR यानी इनकम टैक्स रिटर्न और अन्य दस्तावेज मांगे हैं। उन्होंने कहा कि ED ने परिवार से जुड़े सदस्यों और उनकी संपत्तियों से संबंधित जानकारी भी मांगी है।

हरीश रावत के मुताबिक, 2016 के प्रकरण में उनसे यह पूछताछ की जा रही है और उन्हें उपलब्ध दस्तावेज ED को देने हैं। उन्होंने कहा कि वह जांच में सहयोग करेंगे और मांगे गए दस्तावेज उपलब्ध कराएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *