दृष्टि दिव्यांग छात्र छात्राओं का आंदोलन
देहरादून स्थित राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान में पिछले पांच दिनों से छात्र-छात्राएं अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। छात्रों का आरोप है कि संस्थान में स्थायी निदेशक न होने के कारण उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है और उनकी सुनने वाला कोई नहीं है.. छात्राओं ने डिस्पेंसरी में उनके साथ कथित दुर्व्यवहार की शिकायत भी की है। इसके अलावा हॉस्टल में मिलने वाले खाने की गुणवत्ता और किताबों के बढ़े दामों को लेकर भी छात्रों में नाराजगी है। छात्रों का कहना है कि वे कई बार लिखित शिकायत दे चुके हैं, लेकिन अब तक उनकी समस्याओं पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।वही इस पूरे मुद्दे पर राज्यसभा सांसद ने जल्द बच्चों से बात करने व केंद्र सरकार से हर संभव मदद दिलाने का भरोसा जताया है।
