*हरीश रावत राजनीतिक अस्तित्व की अंतिम लड़ाई लड़ रहे हैं- चमोली*
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत इन दिनों उत्तराखंड के सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बने हुए हैं। कुछ दिन पहले दिल्ली से स्वास्थ्य लाभ लेकर उत्तराखंड लौटे हरीश रावत ने कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात और सम्मेलन कर अपनी राजनीतिक सक्रियता बढ़ाई है।
वहीं, हरीश रावत की सक्रियता को लेकर बीजेपी के वरिष्ठ नेता और धर्मपुर विधायक विनोद चमोली ने निशाना साधा है। विनोद चमोली का कहना है कि हरीश रावत उत्तराखंड की राजनीति में अपनी जमीन तलाश रहे हैं और अपने राजनीतिक अस्तित्व की अंतिम लड़ाई लड़ रहे हैं।
विनोद चमोली ने कहा कि हरीश रावत की उत्तराखंड की राजनीति में वापसी एक तरह का संघर्ष है।
उनका कहना है कि हरीश रावत इस समय अपने राजनीतिक अस्तित्व की अंतिम लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में एक तरफ पार्टी का अपना संघर्ष चल रहा है, तो दूसरी तरफ हरीश रावत और कांग्रेस के बीच भी कहीं न कहीं संघर्ष दिखाई देता है। अब देखना होगा कि आने वाले समय में इन दोनों में से कौन सा संघर्ष भारी पड़ता है।
