बीजेपी एनजीओ प्रकोष्ठ गांव के युवाओं से करेगा संपर्क

0
img_1786521553255

उत्तराखंड में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की कवायद में जुट गई है। पार्टी ने अपने मोर्चा और प्रकोष्ठों को नई जिम्मेदारियां सौंपते हुए गांव-गांव तक पहुंच बनाने की रणनीति तैयार की है। इसी कड़ी में बीजेपी का एनजीओ प्रकोष्ठ अब हर रविवार एक गांव में पहुंचकर युवाओं से सीधा संवाद करेगा। बीजेपी प्रदेश महामंत्री कुंदन सिंह परिहार के मुताबिक, सभी प्रकोष्ठों की कार्ययोजना तैयार कर उन्हें अलग-अलग जिम्मेदारियां दी गई हैं। एनजीओ प्रकोष्ठ का यह अभियान इसी महीने के अंतिम सप्ताह से शुरू होगा।अभियान के दौरान ग्रामीण युवाओं की समस्याओं को समझने के साथ ही उन्हें सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी और संगठन से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। चुनावी तैयारियों के बीच बीजेपी का यह ‘रविवार गांव संवाद’ अभियान संगठन के विस्तार और युवाओं को साधने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *