कृषि मंत्री ने एप्पल मिशन की समीक्षा बैठक की

0
img_1786525746905_1

किसानों आय बढ़ाने के लिए सरकार की ओर से संचालित योजनाओं की लगातार समीक्षा की जा रही है। इसी कड़ी में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने एप्पल मिशन की प्रगति और वित्तीय वर्ष 2026-27 की भौतिक प्रगति को लेकर विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में योजनाओं की जिलेवार प्रगति की जानकारी ली गई और अधिकारियों को तय लक्ष्य समय पर पूरा करने के निर्देश दिए गए। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की धामी सरकार किसानों की आय बढ़ाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। किसानों के हित में कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनका लाभ समय पर किसानों तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाते हुए एक सप्ताह के भीतर दिए गए लक्ष्यों पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। कृषि मंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य किसानों की आय में बढ़ोतरी करना है और एप्पल मिशन समेत तमाम योजनाओं को धरातल पर प्रभावी तरीके से लागू किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *