राजधानी में डेंगू नियंत्रण में, 5 एक्टिव केस

0
img_1786526297153

देहरादून में डेंगू के मामलों को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने राहत की खबर दी है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज कुमार शर्मा के मुताबिक जिले में अब तक कुल 62 डेंगू पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। इनमें 32 मरीज देहरादून के हैं, जबकि 30 मामले दूसरे जिलों या राज्यों से जुड़े हैं। वर्तमान में जिले में डेंगू के सिर्फ 5 एक्टिव केस हैं। कुछ समय पहले यह संख्या 10 थी। राहत की बात यह है कि 5 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं और अस्पताल में भर्ती सभी मरीजों की हालत सामान्य है। किसी भी मरीज की स्थिति गंभीर नहीं है। डेंगू की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग लगातार निगरानी कर रहा है। आशा कार्यकर्ताओं और डेंगू वालंटियर्स के जरिए घर-घर सर्वे किया जा रहा है। वहीं नगर निगम के सहयोग से संवेदनशील क्षेत्रों में फॉगिंग और लार्विसाइड का छिड़काव भी जारी है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक फिलहाल देहरादून में डेंगू की कोई क्लस्टरिंग सामने नहीं आई है और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *