देहरादून- मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसा
देहरादून हरिद्वार रोड पर मणिमाई मंदिर के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। टोल के पास सड़क किनारे खड़े लोडर से एक कार जा टकराई। हादसे के वक्त कार में 7 लोग सवार थे। हादसे में 2 लोगों की मौके पर ही मौत होने की सूचना है, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। वहीं, 2 लोगों को मामूली चोटें आई हैं।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी है।
