*हरक सिंह का बड़ा दावा- उत्तराखंड की राजनीति म3 वरिष्ठता के लिहाजे से मेरा कद सबसे ऊंचा*

0
img_1787382424660

हरक सिंह का बड़ा दावा- उत्तराखंड की राजनीति में वरिष्ठता के लिहाज से मेरा कद सबसे ऊंचा,,,अधिकतर मंत्री विधायक और मुख्यमंत्री तक मेरे चेले???!!!!

हरक सिंह रावत के इस बयान ने उत्तराखंड की सियासत में उनके लंबे राजनीतिक सफर और अलग-अलग दलों के नेताओं से उनके रिश्तों को एक बार फिर चर्चा में ला दिया है।
कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने अपने राजनीतिक अनुभव और सियासी कद का जिक्र करते हुए बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की राजनीति में कई ऐसे नेता हैं, जो कभी उनके साथ रहे या उनके राजनीतिक मार्गदर्शन में आगे बढ़े और आज मंत्री से लेकर मुख्यमंत्री तक के पद पर पहुंच चुके हैं। उन्होंने इन सब को अपना चेला भी करार दिया हरक सिंह रावत ने कहा कि तीरथ सिंह रावत के मुख्यमंत्री बनने के दौरान धन सिंह रावत भी उनके साथ जुड़े रहे और आज बड़े पद पर हैं। इसी क्रम में उन्होंने मंत्री राम सिंह केड़ा भरत चौधरी और कई अन्य मंत्री विधायकों का भी जिक्र किया उन्होंने कहा कि कांग्रेस हो या बीजेपी, कई नेताओं से उनके व्यक्तिगत और राजनीतिक संबंध रहे हैं। उन्होंने गणेश गोदियाल का जिक्र करते हुए उन्हें अपना छोटा भाई बताया और कहा कि गोदियाल 2002 में राजनीति में आए और आज कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हैं। हरक सिंह रावत ने अपनी राजनीतिक वरिष्ठता का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि एनडी तिवारी सरकार के दौर से लेकर उत्तर प्रदेश में मंत्री बनने तक उनका लंबा राजनीतिक अनुभव रहा है और वरिष्ठता के लिहाज से वह आज खुद को सबसे पुराने नेताओं में मानते हैं,, यही नहीं पूर्व मुख्यमंत्री निशंक को लेकर भी उन्होंने बयान दिया की पहली बार उनको टिकट दिलवाने और चुनाव लड़वाने में उनकी अहम भागीदारी रही

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *