*उत्तराखंड स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं*

0
IMG_20261109_114320

उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। प्रधानमंत्री ने देवभूमि उत्तराखंड की आध्यात्मिक पहचान, प्राकृतिक सुंदरता और गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत की सराहना करते हुए राज्य के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि देवभूमि उत्तराखंड आध्यात्मिक चेतना और अद्भुत प्राकृतिक सौंदर्य से समृद्ध है। यहां के मनोरम पर्वतीय दृश्य, पवित्र नदियां और पावन चारधाम प्रदेश को विशेष पहचान दिलाते हैं।

इसके साथ ही उत्तराखंड अपनी गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत के लिए भी देश-दुनिया में विशिष्ट स्थान रखता है।प्रधानमंत्री ने प्रदेश के मेहनती, प्रतिभाशाली और प्रगतिशील लोगों की सराहना करते हुए कहा कि उनकी सक्रिय भागीदारी से उत्तराखंड आज विकास के हर क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छू रहा है।

उन्होंने विश्वास जताया कि प्रकृति और संस्कृति के प्रति विशेष पहचान रखने वाला उत्तराखंड विकास की राह पर लगातार तेजी से आगे बढ़ता रहेगा।अंत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य स्थापना दिवस के इस विशेष अवसर पर प्रदेश के सभी नागरिकों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed