*सैन्यधाम के उद्घाटन को लेकर मंत्री का विवादित बयान- गरिमा दसौनी*
उत्तराखंड के वीर शहीदों को समर्पित सैन्यधाम के उद्घाटन को लेकर अब सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी के एक बयान को लेकर भाजपा पर निशाना साधा है। कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता गरिमा दसौनी ने आरोप लगाया कि सैन्यधाम जैसे शहीदों की शहादत से जुड़े विषय को भाजपा चुनावी फायदे के लिए इस्तेमाल कर रही है।
गरिमा दसौनी का कहना है कि सैन्यधाम के उद्घाटन को लेकर पत्रकारों के सवाल पर मंत्री गणेश जोशी ने चुनावी लाभ लेने की बात कही, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और शर्मनाक है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा वीर शहीदों के बलिदान को चुनावी स्टंट के तौर पर इस्तेमाल कर रही है। गरिमा दसौनी ने मंत्री गणेश जोशी के सैन्य पृष्ठभूमि का जिक्र करते हुए उन पर व्यक्तिगत टिप्पणी भी की उन्होंने कहा कि गणेश जोशी रणछोड़ दास है जो रण को छोड़कर भागे है उन्हें क्या पता होगा शहादत किसे बोलते हैं । मंत्री ने सैन्यधाम के लिए शहीदों के घरों से लाई गई मिट्टी और नदियों के जल का जिक्र किया वो क्या जताना चाहते हैं शहीदों के बलिदान को राजनीतिक फायदे के लिए इस्तेमाल किया जाना चाहिए यह दुर्भाग्यपूर्ण है।
