*सरकार जमीनी हकीकत रखे राष्ट्रीय अध्यक्ष के सामने*

0
img_1788941267873

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के उत्तराखंड दौरे को लेकर कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता गरिमा दसौनी ने नितिन नवीन के दौरे पर तंज कसते हुए कहा कि वह उत्तराखंड में भाजपा सरकार द्वारा फैलाया गया ‘रायता समेटने’ आ रहे हैं।
गरिमा दसौनी ने कहा कि हल्द्वानी में हुए घटनाक्रम और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के कथित अपमान को लेकर भाजपा को अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष के सामने स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि नितिन नवीन को प्रदेश भाजपा के भीतर चल रही खींचतान और सरकार के कामकाज की वास्तविक स्थिति से भी अवगत कराया जाना चाहिए। वहीं, कांग्रेस प्रवक्ता ने स्मार्ट सिटी परियोजना को लेकर भी भाजपा सरकार पर सवाल खड़े किए। उन्होंने आरोप लगाया कि स्मार्ट सिटी के नाम पर करोड़ों रुपये खर्च किए गए, लेकिन धरातल पर इसका अपेक्षित असर दिखाई नहीं देता।
गरिमा दसौनी ने नितिन नवीन से अपील की कि वह अपने दौरे के दौरान केवल औपचारिक कार्यक्रमों तक सीमित न रहें, बल्कि खुद जमीनी हकीकत देखें और प्रदेश में चल रहे विकास कार्यों की वास्तविक स्थिति का जायजा लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *