*देहरादून-कचरा प्रबंधन को लेकर नई व्यवस्था लागू*

0
img_1788941837423


उत्तराखंड में ठोस कचरा प्रबंधन को लेकर नई व्यवस्था लागू होने जा रही है। सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट रूल्स 2026 को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सदस्य सचिव डॉ. पराग मधुकर धकाते ने नए नियमों में किए गए महत्वपूर्ण बदलावों की जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि वर्ष 2016 के नियमों की तुलना में 2026 के नियमों में व्यापक बदलाव किए गए हैं। नए नियमों के तहत कचरे की अलग-अलग श्रेणियां तय की गई हैं और बड़े वेस्ट जनरेटर के लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य किया गया है।

इसके साथ ही ग्राम पंचायत, नगर निकाय और जिला स्तर पर अधिकारियों की जिम्मेदारियां भी स्पष्ट रूप से निर्धारित की गई हैं। नई व्यवस्था का उद्देश्य ठोस कचरे के बेहतर प्रबंधन, निस्तारण और पर्यावरण संरक्षण को मजबूत करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *