*देहरादून- दिव्यांग बच्चों के साथ सीएम धामी ने मनाया जन्मदिन*

0
img_1789540775661

दिव्यांगजनों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ना ,उन्हें अकेलापन महसूस न होने देना उनके साथ समय बिताकर उनकी जरूरतों और भावनाओं को समझना ये उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की हमेशा से प्राथमिकता रही है । आज भी मुख्यमंत्री अपने  जन्मदिन की  अवसर पर  वे सबसे पहले अपना जन्मदिन मनाने  राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन शसक्तीकरण संस्थान में पहुंचे बच्चों से मुलाकात करने पहुंचे और  उनके साथ केक काटकर जन्मदिन मनाया । इस मौके पर सीएम धामी ने कहा कि जन्मदिन की दिन मेरा प्रयास रहता है कि जो दिव्यांग बच्चे हैं उनके बीच आऊं उनके साथ समय बिताऊं और बातें करूं । दिव्यांगों को आगे बढ़ाने के  लिए प्रधानमंत्री के नेतृत्व में अनेकों काम हुए हैं कई योजनाएं बनाई है ओर हर तरीके से उन्हें सक्षम बनाने के लिए शिक्षण प्रशिक्षण दिया जा रहा है ।आज दिव्यांग बच्चों में से जिनको भी मौका मिल रहा है वो हर क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं ।सीएम ने कहा कि आज राज्य के युवाओं ने भी सेवा अभियान के रूप में कार्यक्रम कर रहे हैं । हर क्षेत्र में सुविधाएं पहुंचे , व्यवस्थाओं को विस्तार मिले लोगों की सहायता हो इसी उद्देश्य से अब सेवा संकल्प अभियान भी चलेगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *