*देहरादून-ट्रक हादसा*
देहरादून के दिल्ली रोड स्थित मोहब्बेवाला में रविवार सुबह सीमेंट से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। सूचना मिलते ही पटेलनगर थाना पुलिस, फायर सर्विस और ट्रैफिक पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं। पुलिस के अनुसार, बाइक सवार को बचाने के प्रयास में ट्रक चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और कुछ दूर जाकर ट्रक पलट गया। हादसे में ट्रक की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के बाद सड़क पर यातायात प्रभावित हुआ। मौके पर ट्रक को हटाने का काम किया जा रहा है।
