*सहसपुर में हरक सिंह रावत का जनसंपर्क*
सहसपुर विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क के दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने सेलाकुई और रसूलावाला में स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं।
इस दौरान क्षेत्रवासियों ने सड़क, नाली और अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं उनके सामने रखीं। लोगों ने भू-माफिया और खनन से जुड़ी गतिविधियों को लेकर भी अपनी नाराजगी जाहिर की।
हरक सिंह रावत ने कहा कि राजधानी देहरादून के नजदीक होने के बावजूद सहसपुर क्षेत्र की कई मूलभूत समस्याओं का स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाना और उनके समाधान के लिए संघर्ष करना जरूरी है।
वहीं, हरक सिंह रावत ने जनसंवाद के दौरान मौजूदा व्यवस्था को लेकर जनता में असंतोष होने का दावा किया।
उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में इसका असर दिखाई देगा और जनता कांग्रेस के पक्ष में अपना समर्थन व्यक्त करेगी। जनसंपर्क अभियान के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
