*हरीश रावत का मुजफ्फरनगर दौरा- क्या कहा आप भी देखिए*
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता हरीश रावत मुजफ्फरनगर पहुंचे, जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। रामपुर स्थित प्रेरणास्थल पहुंचकर हरीश रावत ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद उन्होंने खुद हाथ में झाड़ू उठाकर प्रेरणास्थल परिसर में साफ-सफाई की। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला और जमकर नारेबाजी हुई।
हरीश रावत के मुजफ्फरनगर पहुंचने पर सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं और नारेबाजी के साथ उनका स्वागत किया। इसके बाद हरीश रावत रामपुर स्थित प्रेरणास्थल पहुंचे और शहीदों को नमन कर श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि के बाद उन्होंने स्वयं झाड़ू उठाकर परिसर में साफ-सफाई की। इस दौरान कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
कार्यक्रम में कांग्रेस जिला अध्यक्ष सतपाल कटारिया, नगर कांग्रेस अध्यक्ष रंजन मित्तल, महिला कांग्रेस अध्यक्ष अफसाना अंसारी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं, हरीश रावत ने बढ़ती महंगाई को लेकर सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि महंगाई का सीधा असर आम जनता पर पड़ रहा है और सरकार को जनता से जुड़े मुद्दों पर ध्यान देना चाहिए।
2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर हरीश रावत ने कांग्रेस की सरकार बनने का दावा किया। उन्होंने कहा कि आने वाला समय कांग्रेस का है और पार्टी 2027 में सरकार बनाएगी। इस दौरान नगर कांग्रेस अध्यक्ष रंजन मित्तल की ओर से कई लोगों को कांग्रेस की सदस्यता भी दिलाई गई। कांग्रेस नेताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और ज्यादा से ज्यादा लोगों को पार्टी से जोड़ने की बात कही।
