*भाजपा के खिलाफ एंटी इनकंबेंसी का दावा*

0
img_1789990513302

कांग्रेस प्रवक्ता गरिमा दसौनी ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने दावा किया है कि उत्तराखंड में भाजपा के खिलाफ प्रचंड एंटी इनकंबेंसी है। गरिमा दसौनी ने कांग्रेस के प्रदेश नेतृत्व को ऊर्जावान और अनुभवी बताते हुए कहा कि गणेश गोदियाल, राहुल गांधी, हरीश रावत और यशपाल आर्य जैसे नेताओं का जनता और युवाओं के साथ मजबूत जुड़ाव है।

गरिमा दसौनी ने आरोप लगाया कि भाजपा ने झूठे वादों के आधार पर वर्ष 2022 में सरकार बनाई और जनता से किए गए कई वादे अब तक पूरे नहीं हुए हैं। उन्होंने कहा कि 2017 में लोकतांत्रिक तरीके से चुनी गई कांग्रेस सरकार को गिराने के लिए विधायकों को भाजपा में शामिल कराया गया।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने बड़े-बड़े वादे किए थे, जिनमें हर साल दो करोड़ रोजगार, किसानों की आय दोगुनी करना, स्मार्ट सिटी और गांवों के विकास जैसे दावे शामिल थे, लेकिन इनमें से कई वादे धरातल पर दिखाई नहीं दिए। गरिमा दसौनी ने कहा कि जनता अब इन दावों की हकीकत समझ चुकी है।

कांग्रेस प्रवक्ता ने प्रदेश में बेरोजगारी, महंगाई, महिला अपराध, भर्ती घोटाले, अवैध खनन और पलायन जैसे मुद्दों को लेकर भी सरकार पर सवाल खड़े किए। उन्होंने आरोप लगाया कि महंगाई से आम परिवारों का बजट बिगड़ गया है और युवाओं के सामने रोजगार के पर्याप्त अवसर नहीं हैं। साथ ही उन्होंने प्रदेश में कानून-व्यवस्था और भ्रष्टाचार को लेकर भी सरकार को घेरा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *