*MDDA बनाने जा रहा है नई पार्किंग*

0
img_1790395037895

एमडीडीए की बड़ी पहल

बढ़ती आबादी और लगातार बढ़ रही गाड़ियों की संख्या के बीच देहरादून समेत प्रदेश के प्रमुख शहरों में पार्किंग और ट्रैफिक की समस्या बड़ी चुनौती बनती जा रही है। इस समस्या के समाधान के लिए सरकार और एमडीडीए लगातार प्रयास कर रहा है।

एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने बताया कि पार्किंग की समस्या को दूर करने के लिए अलग-अलग शहरों में नई पार्किंग विकसित की जा रही हैं।

ऋषिकेश में नगर निगम के सहयोग से करीब डेढ़ हजार वाहनों की क्षमता वाली पार्किंग तैयार की जा रही है। वहीं देहरादून में तहसील परिसर में मल्टीलेवल पार्किंग का काम अंतिम चरण में है और जल्द ही जनता के लिए शुरू कर दी जाएगी।

मसूरी में भी पार्किंग के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है और जल्द निर्माण शुरू होगा।

बंशीधर तिवारी ने कहा कि एमडीडीए का फोकस सिर्फ पार्किंग और ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने तक सीमित नहीं है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण पर भी लगातार काम किया जा रहा है। इसके तहत बड़े स्तर पर वृक्षारोपण और जल संरक्षण के लिए वाटर हार्वेस्टिंग जैसे उपाय किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *