रॉन्ग साइड ड्राइविंग पर आरटीओ का एक्शन: 40 चालान, 21 वाहन सीज; सस्पेंड होंगे ड्राइविंग लाइसेंस*
रहें सावधान……
शहर में रॉन्ग साइड वाहन चलाने वालों के खिलाफ आरटीओ प्रवर्तन ने सख्त कार्रवाई की है। आरटीओ (प्रवर्तन) डॉ. अनीता चमोला के मुताबिक, खासकर गलत दिशा में चलने वाले दोपहिया वाहनों को लेकर एक दिवसीय विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया।
इस दौरान 40 वाहनों के चालान किए गए और 21 वाहनों को सीज किया गया। व्यस्त समय में यह कार्रवाई आईएसबीटी, आशारोड़ी, मोब्बेवाला, मंडी और ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में की गई। इसमें इंटरसेप्टर, टास्क फोर्स और बाइक स्क्वॉड की चार टीमें शामिल रहीं। आरटीओ ने बताया कि ट्रैफिक के विपरीत वाहन चलाने वालों के ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त करने की सिफारिश भी की गई है। थोड़ी सी सुविधा के लिए उल्टी दिशा में गाड़ी दौड़ाने से हादसों का खतरा बढ़ता है। सड़क सुरक्षा के मद्देनजर ऐसे मार्गों पर अब साप्ताहिक अभियान जारी रहेगा।
