*कांग्रेस प्रभारी सैलजा ने हरीश रावत की जनसंवाद यात्रा पर जताई आपत्ति*

0
IMG-20261005-WA0014

यात्रा के संबंध में पीसीसी अध्यक्ष या उनसे चर्चा नहीं किए जाने

विसुअल कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी व सांसद कुमारी सैलजा ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की जनसंवाद यात्रा पर आपत्ति जताई है। उन्होंने रावत को पत्र भेजकर यात्रा के संबंध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) अध्यक्ष अथवा उनसे चर्चा नहीं किए जाने पर नाराजगी जताई। साथ ही स्पष्ट किया कि विधानसभा चुनाव से कुछ माह पहले पार्टी में किसी भी तरह का समानांतर कार्यक्रम कांग्रेस के हित में नहीं है।

प्रदेश प्रभारी सैलजा ने पत्र में कहा कि उन्हें जानकारी मिली है कि हरीश रावत राज्य में यात्रा कर रहे हैं। इस संबंध में न तो उनसे और न ही पीसीसी अध्यक्ष से चर्चा की गई। उन्होंने हाल में रावत की ओर से दिए गए कुछ बयानों को भी विवादास्पद बताते हुए कहा कि चुनाव निकट हैं और पार्टी को एकजुट होकर चुनाव मैदान में उतरना होगा। सैलजा ने कहा कि मौजूदा समय में पार्टी को संगठन को मजबूत करने और सामूहिक रूप से चुनाव की तैयारी पर ध्यान देना चाहिए।
ऐसे में अलग से किसी कार्यक्रम का संचालन पार्टी के हित में नहीं होगा।

उन्होंने रावत से इन कार्यक्रमों
के साथ आगे नहीं बढ़ाने को कहा है। सैलजा के पत्र से कांग्रेस के भीतर चल रही खींचतान एक बार फिर सामने आ गई है। रावत की जनसंवाद यात्रा को लेकर प्रदेश कांग्रेस में पहले से ही चर्चाएं चल रही थीं। अब प्रभारी की आपत्ति के बाद पार्टी नेतृत्व और रावत के बीच समन्वय का मुद्दा फिर चर्चा में आ गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *