*दिनेश आर्या का राज्यसभा के लिए नामांकन*

0
IMG_20261006_120208

राजयसभा सांसद बने दिनेश आर्य

भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी दिनेश आर्या ने उत्तराखंड से राज्यसभा सीट के लिए देहरादून विधानसभा पहुंचकर अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत भाजपा के कई वरिष्ठ नेता, मंत्री और विधायक मौजूद रहे। दिनेश आर्या नैनीताल जिले से ताल्लुक रखते हैं और अनुसूचित समाज से आते हैं। वह पूर्व में भाजपा के नैनीताल जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। वर्तमान में वह उत्तराखंड राज्य स्तरीय पेयजल अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष और दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री हैं। इसके अलावा वह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जनसंपर्क अधिकारी के तौर पर भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

नामांकन के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि दिनेश आर्या ने विधिवत रूप से राज्यसभा के लिए अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। उन्होंने कहा कि पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने एक सामान्य पृष्ठभूमि से आने वाले और लंबे समय से संगठन के लिए समर्पित कार्यकर्ता को राज्यसभा का प्रत्याशी बनाया है। मुख्यमंत्री ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पार्टी हाईकमान का उत्तराखंड की जनता की ओर से आभार जताया।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि दिनेश आर्या ने संगठन में अलग-अलग दायित्वों का निर्वहन करते हुए पार्टी की सेवा की और संगठन को मजबूत करने के लिए लगातार काम किया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने दिनेश आर्या को राज्यसभा प्रत्याशी बनाकर कार्यकर्ताओं के बीच एक सकारात्मक संदेश दिया है कि पार्टी में सामान्य कार्यकर्ता भी अपनी मेहनत और समर्पण के बल पर बड़े दायित्व तक पहुंच सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *