*रायपुर विधानसभा से विनोद खंडूड़ी ने पेश की दावेदारी, भाजपा से टिकट की जताई उम्मीद*

0
Oplus_16908288

Oplus_16908288

उत्तराखंड में वर्ष 2027 में विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनाव नजदीक आते ही प्रदेश के राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है।

भाजपा और कांग्रेस समेत तमाम राजनीतिक दलों में चुनावी तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसी बीच देहरादून की रायपुर विधानसभा सीट से पूर्व सैनिक और भाजपा नेता विनोद खंडूड़ी ने अपनी दावेदारी पेश की है विनोद खंडूड़ी का कहना है कि वह लंबे समय से रायपुर विधानसभा क्षेत्र में सक्रिय हैं और लगातार जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं के समाधान के लिए काम कर रहे हैं।

विनोद खंडूड़ी ने बताया कि उन्होंने दिसंबर 1997 में भारतीय जनता पार्टी की सक्रिय सदस्यता ग्रहण की थी। इसके बाद वर्ष 2003 में वह सैनिक प्रकोष्ठ में प्रदेश मंत्री बने। उन्होंने बताया कि प्रदेश मंत्री बनने के बाद ही उन्होंने रायपुर विधानसभा क्षेत्र में अपना कार्यालय स्थापित कर लिया था, जहां से वह लगातार जनता की समस्याओं को सुनते और उनके समाधान का प्रयास करते रहे हैं।

उन्होंने कहा कि रायपुर विधानसभा क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय रहने के कारण उनका जनता से सीधा जुड़ाव है। पूर्व सैनिकों के साथ ही प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से लोग अपनी समस्याएं लेकर उनके कार्यालय पहुंचते हैं, जिनका समाधान करने का वह हरसंभव प्रयास करते हैं।

विनोद खंडूड़ी ने कहा कि उन्होंने पहले कभी किसी पद के लिए दावेदारी नहीं की, लेकिन वर्तमान परिस्थितियों और क्षेत्र में अपनी लंबे समय से चली आ रही सक्रियता को देखते हुए अब उन्होंने रायपुर विधानसभा सीट से अपनी दावेदारी पेश की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *