*बद्रीनाथ हेलीकॉप्टर हादसे की जांच के आदेश, हादसे के कारणों का होगा खुलासा*

0
Oplus_16908288

Oplus_16908288

बद्रीनाथ में हुए दर्दनाक हेलीकॉप्टर हादसे को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जांच के आदेश दिए हैं। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ और इसके पीछे क्या वजह रही, इसकी विस्तृत जांच की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने हादसे में जान गंवाने वालों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी सहानुभूति प्रकट की है।

बद्रीनाथ से देहरादून के सहस्रधारा हेलीपोर्ट के लिए उड़ान भरने के बाद हुए हेलीकॉप्टर हादसे ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच के आदेश दिए हैं।

जांच में हादसे से जुड़ी परिस्थितियों और संभावित कारणों की पड़ताल की जाएगी। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए कहा कि भगवान सभी दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें।

साथ ही शोकाकुल परिवारों और उनके करीबियों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *