*कीर्तिनगर पुल के पास विधायक विनोद कंडारी की गाड़ी हादसे का शिकार, मामूली चोटें आईं*
Oplus_16908288
बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर कीर्तिनगर पुल के समीप देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के विधायक विनोद कंडारी की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
हादसे में विधायक विनोद कंडारी को हल्की चोटें आई हैं। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ और विधायक सुरक्षित हैं। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, रॉन्ग साइड से आ रहे एक वाहन ने विधायक की गाड़ी को टक्कर मार दी, जिससे यह हादसा हुआ।
जानकारी के अनुसार, विधायक विनोद कंडारी की गाड़ी बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग से गुजर रही थी। इसी दौरान कीर्तिनगर पुल के पास गलत दिशा से आ रहे एक वाहन ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। अचानक हुई टक्कर के चलते मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में विधायक को मामूली चोटें आईं, जबकि राहत की बात यह रही कि उनकी स्थिति सुरक्षित बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलने के बाद समर्थकों और क्षेत्रीय लोगों में चिंता बनी रही। फिलहाल, इस हादसे में किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं है।
