*SIR फाइनल लिस्ट पर सियासत, धामी का कांग्रेस पर वार*

0
IMG_20261003_155331

प्रदेश में SIR की फाइनल लिस्ट आने के बाद मतदाताओं के नाम काटने व लगातार चुनाव आयोग पर कांग्रेस द्वारा लगाए जा रहे आरोपों पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पलटवार किया है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि SIR प्रक्रिया है और ये प्रक्रिया पहली बार नहीं हो रही है।

कई सालों से ये प्रक्रिया चली आ रही है। उन्होने कहा कि देश नियम-कानून और संविधान से चलेगा, किसी की जोर जबरदस्ती से नहीं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस जहाँ जीत जाती हैं तो सब अच्छा लगता है और हारते ही संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल खड़े करने लगते हैं, न्यायालय को भी कटघरे में खड़ा करना इनकी आदत बन गई है।

सीएम ने कहा कि कांग्रेस देश के बाहर जाकर देश की छवि खराब करने की कोशिश करती है। सीएम ने कांग्रेस द्वारा अजीत डोभाल, पूर्व CDS जनरल बिपिन रावत, पीएम की माँ पर टिप्पणी जैसे विषयो पर कांग्रेस को घेरते हुए निंदा की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस की पैरों के नीचे से जमीन खिसक चुकी है, इसलिए हर मुद्दे पर बिना सच्चाई के सिर्फ विरोध के लिए विरोध कर रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *