अब पहाड़ो पर भी लगेंगे उद्योग- धामी सरकार की पहल

0
img_1787552125159

उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में उद्योगों को बढ़ावा देने की दिशा में धामी सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के बाद पर्वतीय जिलों में औद्योगिक पार्क स्थापित करने की कवायद तेज कर दी गई है। उद्योग विभाग ने पौड़ी, अल्मोड़ा और चमोली में औद्योगिक पार्क के लिए जमीन चिन्हित कर ली है और जरूरी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। इन औद्योगिक पार्कों में पर्वतीय क्षेत्रों की स्थानीय जरूरतों, संसाधनों और संभावनाओं के आधार पर उद्योग स्थापित किए जाएंगे। विभाग की ओर से स्थानीय लोगों से फीडबैक भी लिया जा रहा है। कृषि और बागवानी आधारित खाद्य प्रसंस्करण, स्टील फैब्रिकेशन समेत कई अन्य उद्योगों की संभावनाएं तलाशी जा रही हैं। सरकार का फोकस पहाड़ों में उद्योग स्थापित कर स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने और पलायन पर रोक लगाने पर है। साथ ही पहाड़ के स्थानीय उत्पादों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने की दिशा में भी काम किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *