कांग्रेस की कार्यकारिणी घोषित, खोदा पहाड़ निकली चुहिया – भाजपा

0
Screenshot_20260807-123138_1

उत्तराखंड कांग्रेस संगठन में बदलाव की कवायद पूरी हो गई है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश संगठन में लम्बे समय बाद कार्यकारिणी घोषित कर नई नियुक्तियों पर मुहर लगा दी है। कांग्रेस अध्यक्ष की संस्तुति के बाद प्रदेश कांग्रेस कमेटी में कोषाध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव और सचिवों के पदों पर नए चेहरों को तत्काल प्रभाव से नियुक्त किया गया है। पार्टी का कहना है कि संगठन को अधिक धारदार और सक्रिय बनाने के लिए यह बदलाव किया गया है।वहीं भाजपा ने इस फेरबदल पर तंज कसा है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कमलेश रमन ने कहा कि देर आए दुरुस्त आए। उन्होंने आरोप लगाया कि नई कार्यकारिणी में कार्यकर्ताओं को जगह नहीं मिली, बल्कि विधायकों, पूर्व मंत्रियों और उनके रिश्तेदारों को तरजीह दी गई है। कमलेश रमन ने कहा कि

अनुसूचित और अल्पसंख्यक समाज में भी नाराजगी है। प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि यह कार्यकारिणी खोदा पहाड़ निकली चुहिया जैसी है और 2027 से पहले कांग्रेस के खिलाफ कार्यकर्ताओं का विरोध बढ़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed