बारिश अलर्ट पर मुख्यमंत्री धामी ने क्या कहा सुनिए

0
1785845176059.jpg

उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश और भूस्खलन की घटनाओं के बीच राज्य सरकार पूरी तरह सतर्क है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि देहरादून, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग और चमोली समेत कई जिलों में भारी बारिश दर्ज की गई है, जिससे नदियों का जलस्तर बढ़ा है और कई स्थानों पर सड़कें बाधित हुई हैं। प्रशासन हालात के अनुसार चारधाम यात्रा को जरूरत पड़ने पर अस्थायी रूप से रोककर यात्रियों को समय-समय पर सूचना दे रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता यात्रियों की सुरक्षा है। वहीं कांवड़ यात्रा भी सुचारु रूप से जारी है और अब तक करीब ढाई करोड़ श्रद्धालु गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर रवाना हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस, जिला प्रशासन और सभी संबंधित विभाग यात्राओं के सुरक्षित संचालन में लगातार जुटे हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed