देहरादून स्वच्छता अभियान में उतरे डीएम
देहरादून को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए जिला प्रशासन ने लक्ष्मण चौक और कांवली रोड क्षेत्र में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान खुद मौके पर पहुंचे और सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। अभियान में जिला प्रशासन, नगर निगम, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, वेस्ट वॉरियर्स संस्था और स्थानीय लोगों समेत 100 से ज्यादा लोगों ने हिस्सा लिया। सभी ने मिलकर क्षेत्र में सफाई की और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अभियान के बाद भी नियमित सफाई, कूड़ा उठान और उसके सही निस्तारण की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि शहर को साफ रखने के लिए आम जनता की भागीदारी भी बेहद जरूरी है।
