नंदा की चौकी पुल विवाद, रुचि भट्ट की सफाई

0
img_1786180430371

देहरादून-पांवटा साहिब राष्ट्रीय राजमार्ग पर नंदा की चौकी के पास टोंस नदी पर बने करीब 16 करोड़ रुपये की लागत वाले नए पुल को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। उद्घाटन के महज 16 दिन बाद ही पहली मानसूनी बारिश में पुल की एप्रोच रोड धंसने से निर्माण की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। हालांकि प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मुख्य पुल पूरी तरह सुरक्षित है और केवल एप्रोच रोड को नुकसान पहुंचा है। मामले में कार्रवाई करते हुए तीन इंजीनियरों को निलंबित भी किया गया है, लेकिन जिस कंपनी को निर्माण का ठेका दिया गया था, उस पर अब तक कोई बड़ी कार्रवाई नहीं हुई है। इस बीच मामला तब और गरमा गया जब सामने आया कि संबंधित कंपनी भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्षा रुचि भट्ट के पति से जुड़ी बताई जा रही है, और स्वयं रुचि भट्ट भी उसमें भागीदार हैं। विपक्ष ने इसको लेकर सरकार पर मिलीभगत और पक्षपात के आरोप लगाए हैं। वहीं इस पूरे मामले पर सफाई देते हुए रुचि भट्ट ने कहा है कि कंपनी उनके पति की है और वह भी उसमें भागीदार हैं, लेकिन घटना के बाद तुरंत कार्रवाई की गई है और जांच जारी है उन्होंने कहा कि जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होगी, चाहे वह कोई भी हो। हालांकि, रुचि भट्ट की इस सफाई के बाद भी मामला सवालों के घेरे में बना हुआ है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *