स्वतंत्रता दिवस पर सचिव मुख्यमंत्री बंशीधर तिवारी का संदेश

0
img_1786783852777

80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी क्रम में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान सचिव मुख्यमंत्री बंशीधर तिवारी ने देश की आजादी के महत्व को रेखांकित करते हुए प्रदेश के विकास में प्रत्येक नागरिक की भूमिका पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि आजादी हासिल करने के लिए देशवासियों ने लंबे संघर्ष और बलिदान दिए हैं। ऐसे में सभी को अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए प्रदेश के विकास में योगदान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि समाज और प्रदेश को मजबूत बनाने के लिए किसी भी स्तर पर कमजोर कड़ी नहीं रहनी चाहिए। प्रत्येक व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी पूरी निष्ठा से निभाते हुए उत्तराखंड को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए संकल्प लेना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *