अंकीता भंडारी मामले में सरकार गंभीर – चमोली
अंकिता भंडारी मामले को लेकर उत्तराखंड की सियासत एक बार फिर गरमा गई है। कांग्रेस नेता व लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने अंकिता के माता पिता से मुलाकात के बाद सरकार पर सवाल उठाए और कहा कि चार साल बाद भी परिवार अपनी बेटी के लिए न्याय का इंतजार कर रहा है। राहुल गांधी के इस बयान पर अब भाजपा विधायक विनोद चमोली ने पलटवार किया है। चमोली ने कहा कि सरकार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए टास्क फोर्स और एसआईटी का गठन किया था, जिसके बाद तीन आरोपियों को उम्रकैद की सजा हुई। उन्होंने कहा कि सीबीआई जांच की मांग पर सरकार ने सीबीआई जांच के आदेश भी दिए। चमोली ने कहा कि सरकार कानून के दायरे में रहकर काम कर रही है और पीड़ित परिवार के प्रति पूरी संवेदना है।
