देहरादून में RTO का एक्शन: 590 चालान, 62 वाहन सीज

0
img_1787547792335

सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए RTO देहरादून ने नेशनल और स्टेट हाईवे पर 20 से 23 तारीख तक तीन दिवसीय विशेष सघन चेकिंग अभियान चलाया। आरटीओ (प्रवर्तन) डॉ. अनीता चमोला ने बताया कि सड़कों पर अनियंत्रित खड़े मालवाहक वाहनों से होने वाले गंभीर हादसों को देखते हुए प्रवर्तन दल, इंटरसेप्टर और टास्क फोर्स ने सुबह-शाम अवैध पार्किंग, ड्रंकन ड्राइविंग और ओवरहांगिंग माल ढोने वाले वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। इस दौरान कुल 590 गाड़ियों के चालान काटे गए, गंभीर उल्लंघन पर 62 वाहन सीज किए गए, नशे में गाड़ी चलाने वाले 5 चालकों पर कार्रवाई हुई और नियमों की अनदेखी करने वाले 191 चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन या निरस्तीकरण की संस्तुति भेजी गई; विभाग ने स्पष्ट किया है कि सड़क सुरक्षा के मद्देनजर यह अभियान आगामी वीकेंड्स पर भी निरंतर जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *