रक्षाबंधन पर भाई-बहन के अटूट प्रेम का संदेश
भाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह और विश्वास का पर्व रक्षाबंधन देहरादून में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश प्रवक्ता कुंवर जपेंद्र सिंह की ओर से विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देहरादून के महापौर सौरभ थपलियाल ने भी शिरकत की।
कार्यक्रम में पहुंची महिलाओं ने महापौर सौरभ थपलियाल और भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कुंवर जपेंद्र सिंह को राखी बांधकर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान भाई-बहन के पवित्र रिश्ते की मिठास और आपसी स्नेह देखने को मिला।
वहीं, दोनों नेताओं ने भी महिलाओं को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए उनके सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम ने सामाजिक सौहार्द और भाई-बहन के मजबूत रिश्ते का संदेश दिया।
