कांग्रेस के आगामी कार्यक्रमों की तैयारियां तेज

0
img_1787648468256

उत्तराखंड कांग्रेस ने आगामी चुनावों को देखते हुए संगठनात्मक और राजनीतिक कार्यक्रमों की तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रदेश महामंत्री राजेंद्र भंडारी ने पार्टी के प्रस्तावित कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान में फिलहाल एसआईआर अभियान का तीसरा चरण चल रहा है, जिसे अगले दस दिनों में पूरा कर लिया जाएगा और वही अभी बरसात का मौसम भी है। भंडारी ने बताया कि बरसात के कारण रुकी हुई परिवर्तन यात्रा की शेष तिथियां भी जल्द घोषित की जाएंगी। इसके साथ ही प्रदेश में पार्टी के दो वरिष्ठ नेताओं के कार्यक्रम प्रस्तावित हैं। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी का गढ़वाल और कुमाऊं में दो बड़े कार्यक्रम प्रस्तावित हैं, हालांकि अभी स्थान तय नहीं किए गए हैं वहीं राहुल गांधी के उधमसिंह नगर और हरिद्वार में कार्यक्रम प्रस्तावित हैं।राजेंद्र भंडारी ने स्पष्ट किया कि फिलहाल ये कार्यक्रम अंतिम रूप से तय नहीं हुए हैं लेकिन 15 सितंबर के बाद कभी भी इनकी तारीखें निर्धारित की जा सकती हैं। फिलहाल कांग्रेस संगठन स्तर पर इन कार्यक्रमों को लेकर आंतरिक तैयारियों में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *