*दूरस्थ क्षेत्रों में आज से जनगणना का काम शुरू*
उत्तराखंड में जनगणना की तैयारियों के तहत आज से दूरस्थ और बर्फबारी वाले क्षेत्रों में जनगणना का काम शुरू हो गया है। प्रदेश के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों के कुल 131 गांवों में जनगणना की जा रही है। खास बात ये है कि बर्फबारी शुरू होने से पहले इन इलाकों में जनगणना का काम पूरा करने पर जोर दिया जा रहा है। इसके साथ ही गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ में भी पहले चरण में जनगणना का काम किया जा रहा है। उत्तराखंड के दुर्गम और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में आज से जनगणना का काम शुरू हो गया है। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली और पिथौरागढ़ के 131 गांवों को इसके लिए चिन्हित किया गया है। इन क्षेत्रों में सर्दियों के दौरान भारी बर्फबारी के चलते आवाजाही मुश्किल हो जाती है, ऐसे में बर्फबारी शुरू होने से पहले ही जनगणना का काम पूरा करने की तैयारी है।
जनगणना निदेशक ईवा आशीष के मुताबिक, सभी संबंधित जनगणना अधिकारी और कर्मचारी दूरस्थ गांवों में पहुंच रहे हैं। पहले उन क्षेत्रों में जनगणना कराई जा रही है, जहां सर्दियों में बर्फबारी के कारण पहुंचना चुनौतीपूर्ण हो जाता है। इसी क्रम में गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में भी पहले चरण में जनगणना का काम किया जा रहा है।
