*कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा*

0
img_1788423194750

जर्जर पुल पर मंडराया हादसे का खतरा, स्वारना नदी उफान पर आते ही आवाजाही बंद

राजधानी देहरादून के पछवादून क्षेत्र से बड़ी खबर है। सेलाकुई में स्वारना नदी पर बना जर्जर पुल भारी बारिश के चलते खतरे की जद में आ गया है। नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद प्रशासन ने एहतियातन पुल पर आवाजाही रोक दी है और दोनों ओर बैरियर लगा दिए हैं। यह पुल देहरादून को विकासनगर और पछवादून के बड़े हिस्से से जोड़ता है।

उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं। सेलाकुई में भी स्वारना नदी का जलस्तर बढ़ गया है। सामने आई तस्वीरों में पुल की जर्जर हालत और नीचे का कमजोर हिस्सा साफ नजर आ रहा है।

खतरे को देखते हुए प्रशासन ने पुल को फिलहाल बंद कर दिया है। सेलाकुई बड़ा औद्योगिक क्षेत्र है, ऐसे में इस पुल से रोजाना बड़ी संख्या में लोग और वाहन गुजरते हैं। पुल बंद होने से लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं, वहीं इसकी मरम्मत और सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *