*7सितंबर को कांग्रेस करेगी मुख्यमंत्री आवास का घेराव*
7 सितंबर को उत्तराखंड कांग्रेस देहरादून में मुख्यमंत्री आवास का महाघेराव और कूच करने जा रही है कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सुजाता पॉल का कहना है कि यह विरोध प्रदर्शन हल्द्वानी के रामलीला मैदान में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की रैली के बाद हुए कथित ‘शुद्धिकरण’ विवाद को लेकर किया जा रहा है आठ अगस्त को हल्द्वानी के रामलीला मैदान में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की रैली हुई थी इसके बाद कुछ लोगों ने कार्यक्रम स्थल पर शुद्धिकरण करने के मामले ने तूल पकड़ा कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय दलित नेता खरगे के अपमान को लेकर आक्रामक रुख है कांग्रेस की मांग है कि राज्यपाल से लेकर पुलिस के उच्च अधिकारियों व सभी पुलिस थानों में तहरीर देने के बाद भी शुद्धिकरण करने वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई कांग्रेस का कहना है कि भाजपा की शह पर हल्द्वानी में पार्टी के शीर्ष नेता राहुल गांधी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है।
राष्ट्रीय नेताओं की भागीदारी- कांग्रेस के इस बड़े प्रदर्शन में कई वरिष्ठ और केंद्रीय नेताओं के शामिल होने की संभावना है प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा के अलावा कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, और संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल के भी इस घेराव कार्यक्रम में पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है।
बड़ा सियासी मुद्दा- कांग्रेस का आरोप है कि 8 अगस्त को मल्लिकार्जुन खरगे की रैली के बाद वहां ‘शुद्धिकरण’ और हवन करवाना खड़गे जी और अनुसूचित जाति समुदाय का अपमान है।
कांग्रेस की मांगें- उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल और नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के नेतृत्व में पार्टी मांग कर रही है कि शुद्धिकरण करने वाले ज़िम्मेदार लोगों और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट पर कड़ी कार्रवाई हो और राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर को रद्द किया जाए।
पुनर्विचार की शर्त प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने स्पष्ट किया है कि यदि सरकार 7 सितंबर से पहले उनकी मांगों को मान लेती है और कार्रवाई करती है, तभी पार्टी इस आंदोलन पर दोबारा विचार कर सकती है, अन्यथा बड़े स्तर पर मुख्यमंत्री आवास का घेराव तय है।
