*मसूरी मार्ग जल्द दुरुस्त- कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी*

0
img_1788517891075

उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के चलते पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। पहाड़ों की रानी मसूरी को देहरादून से जोड़ने वाले मार्ग पर भी कई जगह भूस्खलन होने से यातायात प्रभावित हो रहा है। खास तौर पर पानी वाला बेंड क्षेत्र में भूस्खलन के कारण स्थानीय लोगों के साथ-साथ मसूरी आने-जाने वाले पर्यटकों और यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

वहीं, मसूरी से विधायक और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने विभागीय अधिकारियों, चीफ इंजीनियर और एसडीएम के साथ पानी वाला बेंड क्षेत्र का जायजा लिया और अधिकारियों को जल्द से जल्द सड़क को दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
गणेश जोशी का कहना है कि बारिश के कारण जहां-जहां भूस्खलन की स्थिति बनी है, उन सभी स्थानों पर लगातार निगरानी की जा रही है। प्रभावित सड़क मार्ग को जल्द दुरुस्त कर यातायात को सुचारु करने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *