*भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ कर्नाटक में एफआईआर*
कर्नाटक के बेंगलुरु स्थित विधान सौध थाने में उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और अन्य पदाधिकारियों के खिलाफ जीरो एफआईआर दर्ज हुई है। ये मामला कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की हल्द्वानी रैली के बाद भाजपा नेताओं द्वारा कथित तौर पर किए गए शुद्धिकरण से जुड़ा है। जानकारी अनुसार शिकायत आदिवासी कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष टी.आर. रामप्पा ने दर्ज कराई है। आरोप है कि भाजपा नेताओं ने SC समुदाय से नाता रखने वाले कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष का सार्वजनिक अपमान कर जातिगत भेदभाव को बढ़ावा दिया है। वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने आरोपों को खारिज किया है, उन्होंने कहा कि उनका कोई बयान या विज्ञप्ति जारी नहीं हुई है, जिससे ये साबित हो कि भाजपा ने शुद्धिकरण कराया है। उन्होने बताया कि शुद्धिकरण का कार्य एक स्वयंसेवी संस्था द्वारा किया गया था। भट्ट ने कहा कि कांग्रेस के पास मुद्दा नहीं है और वह समाज को बांटने का काम कर रही है और कांग्रेस ने खरगे को गलत सूचना देकर सामाजिक विद्वेष फैलाने काम किया है। प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि इस सबका जवाब भाजपा 7 तारीख को सभी जिलों में समरसता और सौहार्द संकल्प धरने से देगी।
