*विचारधारा से प्रभावित होकर शिक्षकों ने थामा भाजपा का दामन*

0
img_1788606377018

शिक्षक दिवस के मौके पर देहरादून में भाजपा ने शिक्षकों के बीच अपनी पकड़ मजबूत करने का दावा किया है। राजकीय शिक्षक संघ के पूर्व अध्यक्ष राम सिंह चौहान समेत कई शिक्षकों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने सभी शिक्षकों का पार्टी में स्वागत करते हुए उन्हें सदस्यता दिलाई। इस दौरान महेंद्र भट्ट ने कहा कि भाजपा की विकासपरक नीतियों और सरकार के कामकाज से प्रभावित होकर लगातार अलग-अलग वर्गों के लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षकों का भाजपा में शामिल होना पार्टी के लिए स्वागत योग्य कदम है।
वहीं, राजकीय शिक्षक संघ के पूर्व अध्यक्ष राम सिंह चौहान ने भाजपा की सदस्यता लेने के फैसले को लेकर कांग्रेस पर भी निशाना साधा। चौहान ने कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरक सिंह रावत उनके गुरु रहे हैं और उन्होंने उन्हें कांग्रेस में शामिल होने के लिए कहा था। लेकिन हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली और उससे जुड़े विवाद को देखते हुए उन्होंने कांग्रेस में शामिल होने का फैसला नहीं लिया। राम सिंह चौहान ने कहा कि देश के विकास में भाजपा की महत्वपूर्ण भूमिका है और पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर उन्होंने अपने साथियों के साथ भाजपा में शामिल होने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा से जुड़कर वे देश और समाज के विकास में अपना योगदान देने का प्रयास करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *