*सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वालों पर पुलिस का शिकंजा*

0
img_1788757653801

देहरादून में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हुड़दंग करने वालों के खिलाफ दून पुलिस ने अभियान चलाया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सड़क किनारे और सार्वजनिक स्थानों पर शराब पी रहे 20 लोगों को हिरासत में लिया। सभी को थाने लाकर पुलिस एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई की गई और भविष्य में दोबारा ऐसी हरकत न करने की सख्त हिदायत दी गई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने, हुड़दंग करने और कानून व्यवस्था प्रभावित करने वाले लोगों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

इसी क्रम में थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस ने 6 अगस्त 2026 को क्षेत्र में अभियान चलाया। इस दौरान सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन कर रहे 20 व्यक्तियों को पुलिस ने हिरासत में लिया और थाने लाया गया।

थाने में सभी के खिलाफ धारा 81 पुलिस अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई की गई। साथ ही पुलिस ने सभी को भविष्य में सार्वजनिक स्थान पर शराब न पीने और कानून व्यवस्था बनाए रखने की सख्त हिदायत दी।

पुलिस का कहना है कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर माहौल खराब करने वालों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *