*युवाओं के भविष्य निर्माण के लिए धामी सरकार की नई पहल*

0
img_1788760393722

उत्तराखंड के युवाओं के भविष्य निर्माण की दिशा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज एक बड़ी पहल करने जा रहे हैं। मुख्यमंत्री आज ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ करेंगे। इस योजना के तहत प्रदेश के युवाओं को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग और गुणवत्तापूर्ण अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी।

सरकार का उद्देश्य है कि आर्थिक संसाधनों की कमी किसी भी प्रतिभाशाली युवा के सपनों के आड़े न आए। योजना के तहत राज्य के विश्वविद्यालयों और शासकीय एवं सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए ऑनलाइन कोचिंग की सुविधा दी जाएगी।

इस योजना में UPSC और राज्य लोक सेवा आयोग की परीक्षाओं के साथ CDS, बैंकिंग, रेलवे और SSC जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी शामिल है। इसके अलावा CAT, MAT, GATE, NET और CSIR-NET जैसी उच्च शिक्षा और पात्रता परीक्षाओं के लिए भी युवाओं को मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाएगा।

मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना का सबसे बड़ा फायदा प्रदेश के दूरस्थ और पर्वतीय क्षेत्रों में रहने वाले युवाओं को मिलेगा। अब उन्हें गुणवत्तापूर्ण कोचिंग के लिए बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। युवा घर बैठे ही विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में अपनी तैयारी कर सकेंगे।

सरकार का मानना है कि यह योजना प्रदेश के युवाओं को बेहतर अवसर और सही मार्गदर्शन देने के साथ-साथ उनके प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के रास्ते को भी आसान बनाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *