*ब्रिक्स सम्मेलन को लेकर नितिन नबीन का कांग्रेस पर हमला*

0
img_1789109941890

दिल्ली में आयोजित होने वाले ब्रिक्स सम्मेलन को लेकर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि आज भारत तेजी से अपनी सामर्थ्य और शक्ति को बढ़ा रहा है और पूरी दुनिया भारत के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने को तैयार है, लेकिन कांग्रेस के नेता देश की तरक्की को पचा नहीं पा रहे हैं। नितिन नबीन ने कहा कि जब भी भारत के विकास, उत्थान और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ती ताकत की बात होती है, कांग्रेस नेताओं को पीड़ा होने लगती है। उन्होंने कहा कि ब्रिक्स सम्मेलन भारत के बढ़ते सामर्थ्य और वैश्विक नेतृत्व का उदाहरण है, जिसमें कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष शामिल होकर भारत के नेतृत्व में आगे बढ़ने की दिशा में काम कर रहे हैं। भाजपा अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के नेता देश की उपलब्धियों पर सवाल उठाते रहे हैं और राहुल गांधी समेत कांग्रेस के कई नेता विदेशों में जाकर भी भारत को अपमानित करने का काम करते रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज जब भारत में इतना बड़ा अंतरराष्ट्रीय आयोजन हो रहा है और दुनिया भारत के नेतृत्व को स्वीकार कर रही है, तब भी कांग्रेस नेताओं को इससे पीड़ा हो रही है। नितिन नबीन ने कांग्रेस नेताओं को नसीहत देते हुए कहा कि उनकी इस पीड़ा का जवाब देश की 140 करोड़ जनता देगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को अभी तक यह समझ नहीं आया है कि भारत की जनता की ताकत क्या है। देश के विकास और सामर्थ्य को रोकने की कोशिश करने वालों को आने वाले समय में जनता अपने जनादेश के जरिए जवाब देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *