*देहरादून वक्फ संपत्तियों पर अवैध कब्जे के खिलाफ कार्रवाई*

0
img_1789211039176

उत्तराखंड में वक्फ संपत्तियों पर अवैध कब्जे के खिलाफ वक्फ बोर्ड ने अब सख्त रुख अपना लिया है। इसी कड़ी में देहरादून के रायपुर रोड स्थित सहस्रधारा क्रॉसिंग क्षेत्र में वक्फ बोर्ड की जमीन पर अवैध कब्जे के मामले में प्रशासन ने कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स के साथ देहरादून तहसील प्रशासन और एसडीएम सदर की टीम भी मौके पर मौजूद रही।

कार्रवाई को देखते हुए पूरे क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात किया गया और इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया। वक्फ बोर्ड की ओर से पहले ही कई लोगों को नोटिस जारी किए जा चुके थे, जबकि कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों को मौके पर ही नोटिस थमाए गए।
वक्फ बोर्ड अध्यक्ष शादाब शम्स ने कहा कि गरीबों, यतीमों और विधवाओं के हक की संपत्तियों पर कब्जा करने वाले भू-माफियाओं का अब काउंटडाउन शुरू हो चुका है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की डबल इंजन सरकार अवैध कब्जाधारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने से पीछे नहीं हटेगी। शादाब शम्स के मुताबिक, वक्फ अधिनियम की धारा 54 के तहत नोटिस जारी करने समेत जरूरी कागजी कार्रवाई पूरी की जा चुकी है। इसके बावजूद अगर संबंधित संपत्तियों को खाली नहीं किया गया, तो आगे भी नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *