*पीएम मोदी के नेतृत्व में बदला वैश्विक पटल पर भारत का कद- सीएम धामी*
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि आज भारत की विदेश नीति के कारण वैश्विक मंच पर देश का सम्मान, विश्वास और भूमिका काफी बढ़ी है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 से पहले विश्व मंचों पर भारत की पहचान एक दब्बू और पिछलग्गू देश के रूप में थी, जो अपने हितों की बात भी सही से नहीं रख पाता था, लेकिन आज भारत एक प्रमुख और निर्णायक भूमिका में खड़ा है। कोरोना महामारी के दौरान 100 से अधिक देशों को वैक्सीन देने, G20 जैसे बड़े सम्मेलनों की सफल मेजबानी करने और वैश्विक विवादों में मध्यस्थता निभाने से भारत का कद मजबूत हुआ है। BRICS जैसे महत्वपूर्ण मंचों पर रूस, चीन और ईरान सहित वैश्विक राष्ट्राध्यक्षों की उपस्थिति भारत की सफल विदेश नीति का ही स्पष्ट प्रमाण है, जिससे आज दुनिया की हर बड़ी घटना में भारत का रुख बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है।
